कुम्हारी पुलिस की दबिश:4 ग्राम चिट्टा बेचने के लिए अहिवारा रोड पर खोज रहा था ग्राहक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुम्हारी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गवाहों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएसएस की धारा के तहत रेड कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। खोज रहा था ग्राहक
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शंकर नगर कुम्हारी निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ करण अपने कब्जे में मादक पदार्थ चिट्टा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने की फिराक में है। बताया गया कि वह अहिवारा रोड पर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुम्हारी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मिला पॉलिथिन में चिट्टा
छापेमारी के दौरान आरोपी लवप्रीत सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर एक पॉलिथिन में रखा 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर ही विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कुम्हारी लाया गया। लगातार जारी है अभियान
पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ख) के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। इस आधार पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। ऑपरेशन विश्वास के तहत जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *