कुरुक्षेत्र जेल में पटियाला के कैदी की मौत:बच्चे से कुकर्म के मामले में हुई थी 20 साल कैद, शाम को घर हुई बात

कुरुक्षेत्र जेल में 20 साल की सजा काट रहे कैदी की अचानक मौत हो गई। कैदी जिला जेल की बैरक नंबर-2 के कमरा नंबर-1 मृत पाया गया। पुलिस ने आज वीडियोग्राफी के बीच 3 डॉक्टरों के पैनल से उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक गुरसेवक (35) निवासी मगर शाह जिला पटियाला हाल निवासी खानपुर रोड़ान का रहने वाला था। पिछले साल 27 नवंबर को नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में गुरसेवक को पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, गुरसेवक हर रोज अपने घरवाले के साथ जेल के फोन से बातचीत करता था। रविवार को भी गुरसेवक घरवाले से बातचीत करके सोया था। उस समय गुरसेवक ठीक-ठाक था। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरसेवक नहीं उठा। उसके कैदी साथियों ने उसे उठाने की कोशिश भी की। जेल प्रशासन को सूचना दी बैरक के प्रधान ने तुरंत जेल प्रशासन को मौके पर बुलाया। जेल प्रशासन ने गुरसेवक की जांच के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जज की निगरानी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज- हरपाल सिंह थाना सिटी थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-7 चौकी में तैनात जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि आज 3 डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच गुरसेवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। शुरुआती जांच में गुरसेवक की मौत हार्ट फेल्योर से होने की आशंका है। हालांकि विसरा जांच के लिए भेजा है। बच्चे के साथ किया था कुकर्म थाना केयूके एरिया के अंतर्गत रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा था कि 21 जुलाई 2022 को उसके 4 बच्चे घर पर अकेले थे। वह ड्यूटी करके घर आई तो उसका 13 साल का बेटा घर पर नही था। उसके पड़ोस में रहने वाले गुरसेवक उसके बेटे को बाइक ठीक करवाने के बहाने से अपने साथ लेकर गया था। आरोपी उसके बेटे के साथ गलत हरकत की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *