कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ₹1 करोड़ का घोड़ा:₹29 करोड़ के ‘भारत रत्न’ का बेटा अतिबल; देसी घी की चूरी खाता, एक घंटे मालिश होती

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केडीबी मेला ग्राउंड में लगे पशु मेले में ₹1 करोड़ का घोड़ा पहुंचा। यह घोड़ा कैथल के गुहला-चीका के पूर्व MLA के फॉर्म से लाया गया। मारवाड़ी नस्ल के घोड़े का नाम अतिबल है। मजबूत कद-काठी, चमकदार रंग, संतुलित चाल और बेहतरीन ग्रूमिंग अतिबल की पहचान है। 34 महीने का अतिबल मेले में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सेंकेंड चैंपियन रहा। अतिबल का रंग काला है, लेकिन उसके माथे पर सफेद निशान है। अतिबल को मेले में लेकर पहुंचे एडवोकेट कपिल जगत ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद के व्यापारी शेरू खान ने उनके घोड़े को खरीदने के लिए ₹1 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया। यहां पढ़िए, घोड़े के मालिक ने क्या-क्या बताया… अब यहां पढ़िए, क्या है घोड़े की डाइट और कैसा है रख-रखाव… अतिबल की डाइट अलग-अलग
कपिल जगत ने बताया कि अतिबल को गर्मी और सर्दी के मौसम के मुताबिक डाइट दी जाती है। सर्दी में अतिबल को 3 किलो बाजरा तो खिलाया ही जाता है। साथ में 2 किलो चने उबाल कर देते हैं। चने की खुराक तो पूरा साल ही चलती है, गर्मी में डाइट बदलनी पड़ती है। गर्मी में उसे उबले जौ और जेवी ओट्स देते हैं। हर रोज खा रहा देसी घी की चूरी
अतिबल हर रोज देसी घी की चूरी भी खा रहा है। चूरी बनाने में गाय के घी का इस्तेमाल करते हैं। चूरी को 100-150 ग्राम घी में बनाया जाता है। चूरी में बादाम भी पिसकर मिलाए जाते हैं। साथ ही उसे हर रोज सुबह और शाम घास डाला जाता है, जबकि दोपहर को चरने के लिए उसे फॉर्म में खुला छोड़ते हैं। एक घंटा होती मालिश
अतिबल के लिए एक केयर टेकर रखा हुआ है। केयर टेकर उसे हर रोज नहलाता है। नहलाने के बाद उसकी एक घंटे तक तेल से मालिश भी होती है। छुट्‌टी के दिन मैं खुद भी अतिबल की सेवा में समय लगाता हूं। मैं शाम को अतिबल को देखने के बाद ही घर आता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *