हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर उमरी और समाना बाहू गांव के बीच देर रात CIA-1 की टीम और 3 बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे ने खुद सरेंडर कर दिया गया। तीनों बदमाश पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, CIA-1 टीम की देर रात करीब 12 बजे हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि उमरी से थोड़ा 3 बदमाश किसी वारदात को वारदात को अंजाम देने के पंजाब से आए हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। बदमाशों ने की फायरिंग पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 2 बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। तीसरे बदमाश को घेरकर दबोच लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुमार और अमोश के रूप में हुई है। उनको इलाज के LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों से हथियार बरामद पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब से हरियाणा में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।


