कुरुक्षेत्र में 10 क्विंटल डोडापोस्त के साथ कैंटर ड्राइवर गिरफ्तार:4 स्टेट्स की पुलिस को चकमा दिया; पंजाब पहुंचानी थी खेप; 300 KM पहले पकड़ा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर कैंटर ड्राइवर को 10 क्विंटल 32 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी परमजीत सिंह निवासी पखोपुर जिला तरनतारण (पंजाब) 4 स्टेट की पुलिस को चकमा देकर पंजाब जा रहा था। टीम ने डोडा पोस्त मंगवाने के आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा निवासी अमृतसर को भी दबोच लिया। 300 किलोमीटर पहले पकड़ा ANC के इंचार्ज सुरेंद्र पाल के मुताबिक, टीम को सूचना मिली कि आरोपी परमजीत सिंह झारखंड से डोडा पोस्त की खेप लेकर बिहार, यूपी और हरियाणा से होता हुआ पंजाब जाएगा। सूचना पर टीम ने तरनतारण से करीब 300 किलोमीटर पहले शाहाबाद में NH-44 पर नीरवाना सिटी के पास नाकाबंदी कर उसे काबू किया। सामान के बीच छुपाए कट्‌टे ANC के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि परमजीत तरनतारण से बैंककर्मी का सामान लेकर कोलकाता गया था। यहां से बिजली का सामान जम्मू पहुंचाने का काम किया। यहां से सामान लोड कर आरोपी ने झारखंड से डोडा पोस्त के कट्‌टे सामान के बीच छिपा लिए थे। पम्मा को पहुंचानी थी खेप पम्मा के कहने पर परमजीत डोडा पोस्त लेकर पंजाब आ रहा था। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर डोडा पोस्त मंगवाने के आरोपी पम्मा को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर परमजीत सिंह को 11 दिन और पम्मा को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *