भास्कर न्यूज | लुधियाना फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ पैटर्न ऐसे होते हैं जो समय-समय पर नए रूप में लौटते हैं और हर उम्र के लोगों को भा जाते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है पोल्का डॉट्स, जो इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। रेट्रो लुक देने वाला यह प्रिंट अब मॉडर्न स्टाइल के कपड़ों में नए रंग और डिजाइन के साथ युवतियों को आकर्षित कर रहा है। बाजार में पोल्का डॉट्स का इस्तेमाल अब सिर्फ एक-दो डिज़ाइनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह कुर्तियों से लेकर वेस्टर्न ड्रेस, को-ऑर्ड सेट, स्कर्ट, शर्ट, जंपसूट और यहां तक कि एक्सेसरीज़ और फुटवियर तक हर जगह दिखाई दे रहा है। {को-ऑर्ड सेट में कूल एंड कंफर्टेबल लुक: आजकल युवतियों में को-ऑर्ड सेट का जबरदस्त क्रेज है। पोल्का डॉट्स वाले को-ऑर्ड सेट्स कैजुअल आउटिंग, ट्रैवल और इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए खासे पॉपुलर हो गए हैं। इन्हें फ्लैट सैंडल्स और मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल कर फैशन स्टेटमेंट बनाया जा रहा है। {ड्रेस में रेट्रो लुक की वापसी: मिडी और मैक्सी ड्रेस में पोल्का डॉट्स युवतियों को एक अलग ही लुक दे रहे हैं। बेल्ट के साथ फिटी ड्रेस, रफल स्लीव्स या ऑफ-शोल्डर डिज़ाइन के साथ पोल्का डॉट्स की ड्रेस हर मौके के लिए फिट बैठती है। मॉडल टाउन में शॉपिंग कर रही प्रियंका शर्मा बताती हैं, “मेरी वॉर्डरोब में पोल्का डॉट्स की दो ड्रेस जरूर होती हैं – एक फॉर्मल और एक पार्टी वियर के लिए। {शर्ट और टॉप में यूनिसेक्स अपील: पोल्का डॉट्स प्रिंट शर्ट लड़कियों दोनों में पसंद की जा रही है। खासकर ब्लैक एंड व्हाइट या नेवी ब्लू शेड्स में यह बहुत चलन में हैं। वहीं महिलाओं के लिए बो टाई टॉप और क्रॉप टॉप में भी यह प्रिंट खूब जम रहा है।


