कुर्मी समाज का वार्षिक सम्मेलन आज बालोद में

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला बालोद का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे सामाजिक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा, सामाजिक ध्वजारोहण, महापुरुषों की पूजा अर्चना, राजगीत, कुर्मी गान, अतिथि स्वागत, स्वागत भाषण और प्रतिवेदन का आयोजन किया जाएगा। पहले सत्र में मुख्य अतिथि पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास महात्यागी होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज सुरेन्द्र देशमुख करेंगे। विशेष अतिथि में राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष लता चंद्राकर, आयुर्वेद चिकित्सक भेडी सुरेगांव वीरेंद्र देशमुख , जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, तारा चंद्राकार, योगेश्वर देशमुख और प्रीति देशमुख होंगे। दूसरे सत्र की शुरुआत 11 बजे से होगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का उद्बोधन, विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय, आदर्श विवाह, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान शामिल है। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस रहेंगे। अध्यक्षता सांसद दुर्ग विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक जांजगीर व्यास नारायण कश्यप, चंद्रहास चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, अलका बघमार, योगेन्द्र बेलचंदन, दिनेश चंद्राकर, खोडस राम कश्यप, मोहन भाई पटेल तथा ललित काकडे रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने बताया कि समाज के पदाधिकारी और संरक्षक आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला एवं युवा समिति और तहसील स्तरीय समिति के सदस्य तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *