कुल्लू आपदा को एक माह:प्रभावित लोगों को नहीं मिली राहत; विधायक शिकारीघाट पहुंचे, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज ग्राम पंचायत मोहनी, खाबल और शिकारीघाट का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। विधायक शौरी ने बताया कि आपदा को एक माह बीत चुका है, लेकिन इन पंचायतों के प्रभावित क्षेत्रों में अब तक न तो कोई फौरी राहत राशि दी गई है और न ही किसी प्रकार की सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। प्रशासन से नहीं मिली कोई सहायता ग्राम पंचायत मोहनी के ग्राहों और चल्याला गांवों को आपदा में भारी नुकसान हुआ है, फिर भी प्रशासन और सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं पहुंची है। विधायक शौरी ने प्रशासन की इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित लोग बेसहारा हैं और सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया के माध्यम से एक वीडियो भी जारी किया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान विधायक शौरी ने प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत रूप से राहत सामग्री और तिरपाल वितरित किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावितों को हर लेवल पर, चाहे वह व्यक्तिगत हो या सरकारी, सहायता उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *