कुल्लू में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, जालंधर-अमृतसर के रहने वाले, मनाली पुलिस की कार्रवाई

कुल्लू जिले में मनाली पुलिस ने दो युवकों को 39.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मॉल रोड स्थित वन विहार पार्किंग के पास की गईं, जब पुलिस गश्त पर थी। बता दे कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो युवक मनाली में चिट्टा (हेरोइन) बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस जवानों ने उनके ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें हेरोइन के साथ पकड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान उपेंदर जीव सिंह (21) निवासी गांव मोहल्ला बाहरी आबादी, झंडियाला मंजकी, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर, पंजाब और बलकार लाल (25) निवासी गांव नजदीक माता गंगा जी गुरुद्वारा बेरका बाईपास, विजय नगर, अमृतसर के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद बता दे कि ये दोनों युवक मनाली के गोंपा रोड स्थित एक निजी होटल में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे और वहीं से हेरोइन बेचने का अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस ने होटल के कमरे की नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 39.650 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है ताकि पुलिस रिमांड हासिल कर नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। नशा तस्करों पर पुलिस की नजर डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान में बाहरी राज्यों से आने वाले नशा तस्करों पर लगातार नजर रख रही है। इस मामले की आगामी जांच अन्वेषण अधिकारी, थाना मनाली के एचसी नरेश द्वारा की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *