कुल्लू में लैंडस्लाइड, महिला की मौत:किन्नौर में 2 घर दबे; मरीज को कुर्सी पर ले गए; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार (29 अगस्त) सुबह बादल फटने से भोगती नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इसके कारण दो घर जमींदोज हुए और दो लोग दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुल्लू के आनी में भारी बारिश के बाद पटारना गांव में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे 2 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें दो महिलाएं मलबे में दब गई। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। कुल्लू के ही खादवी गांव में भी 3 मकान लैंडस्लाइड की चपेट में आए। कुल्लू में भारी बारिश से सड़क टूटने के बाद परिवार के लोग मरीज को कुर्सी पर उठाकर अस्पताल ले गए। इस बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज रात में ऊना, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिला तथा अगले कल चंबा कांगड़ा व कुल्लू जिला में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। सड़क टूटने और खराब मौसम के कारण कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद हैं। कुल्लू-मनाली में पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की आपूर्ति बाधित है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आज दोपहर 2 बजे वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स… बारिश की परेशानी से जुड़े PHOTOS… मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *