बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी लोकेश बैरवा को पकड़ा है। घटना 9 जनवरी को हुई थी, जब आरोपी ने बलदेवपुरा निवासी परमानंद बैरवा (57) पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस एक्ट की धारा 126(2), 115(2) और 109(1) के तहत मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी के. पाटन आशीष भार्गव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और आ सूचना के आधार पर 20 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजाराम जाट, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल इमामुद्दीन और कॉन्स्टेबल सुभाष शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।


