कुशल वाटिका में दो दिवसीय कार्यक्रम आज से

बाड़मेर | कुशल वाटिका में विश्व का द्वितीय राजहंस मन्दिर की तेरहवीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होंगे। कुशल वाटिका ट्रस्ट के सह प्रचार मंत्री कपिल मालू ने बताया कि कुशल वाटिका प्रेरिका साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा की निश्रा में कार्यक्रम होंगे। सुबह 8.30 बजे मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, नवग्रह मन्दिर, दादावाड़ी, गुरु मन्दिर, देवी-देवताओं मन्दिरों में अठ्ठारह अभिषेक का कार्यक्रम विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ आयोजित होगा। बुधवार को सुबह 9 बजे सतरभेदी पूजा का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *