सिटी रिपोर्टर | बोकारो बारी को-आपरेटिव कुशवाहा समाज का वार्षिक वनमोज सह पारिवारिक मिलन का आयोजन तेतुलिया पहाड़ी स्थित वनभोज स्थल पर किया गया। मिलन समारोह में कुशवाहा समाज के लगभग 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता कुशवाहा समाज के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद ने किया। समारोह में समाज के विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हांडी फोड़ प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्युजिकल चेयर रेस, बच्चों के लिए क्विज का आयोजन किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह का संचालन एसपी सिंह ने किया ।


