कुशवाहा समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

भरतपुर | रविवार को गांव बुराना में अशोक सेना प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में कुशवाहा समाज का नाम रोशन करने वाले नव चयनित कर्मचारियों का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 12 बच्चे क्षेत्र में से आर्मी में लगे और पांच बच्चे राजस्थान पुलिस में और छह बच्चे राजस्थान पशु परिचर में लगे उन सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर प्रसाद कुशवाहा सैदपुर सरपंच रहे। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह दंदौलिया, अशोक सेना प्रदेश प्रवक्ता हेमराज सिंह कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य बोराणा बदन सिंह कुशवाहा मुख्य सचिव विक्की राम कुशवाहा पंच थे। अध्यक्षता श्री गणपति काका ने की। इस मौके पर हरिप्रसाद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि समाज को आरक्षण की बहुत आवश्यकता है बिना आरक्षण के समाज का भला नहीं हो सकता। शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा हमारे समाज का भला केवल शिक्षा से ही हो सकता है शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एकता भी जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *