कुशीनगर में पत्नी का गला काटा, फिर खुद जान दी:2 महीने पहले घर से भागकर शादी की, 2 दिन पहले लौटे थे

कुशीनगर में पत्नी की हत्या कर पति ने जान दे दी। उसने पहले हसिया से पत्नी का गला काट दिया। फिर उसी कमरे में फंदे पर लटक गया। मां ने दोनों की लाश देखकर परिजनों की जानकारी दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। जबकि पति फंदे पर लटका हुआ था। दोनों ने अभी 2 महीने पहले की लव मैरिज की थी। 2 दिन पहले ही मांग लौटे थे। घटना की सूचना मिलते ही तरया सुजान थाने की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना रविवार शाम 5 बजे की सुजान थाना क्षेत्र के किनवारी टोला गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… किनवारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के बेटे अरुण शर्मा ने दो महीने पहले बरिया पट्टी टोला निवासी नेहा से नवंबर, 2025 में घर से भागकर लव मैरिज की थी। नेहा नाबालिग और दलित समुदाय से थी। नेहा की मां ने बिशनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों के घरों के बीच की दूरी 30 किलोमीटर। अरुण के परिवार के सदस्य भी इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद से दोनों बाहर ही रह रहे थे। अभी 2 दिन पहले ही अरुण नेहा को लेकर अपने घर पहुंचा था। मौनी अमावस्या के दिन पति-पत्नी स्नान कर घर आए थे। घटना के समय अरुण के घर में उसकी मां और पिता मौजूद थे, जबकि उसका छोटा भाई बाहर रहता है। अरुण के पिता और दोनों भाई बढ़ई का काम करते हैं। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था
गांव के सद्दाम ने बताया कि अरुण के पिता रविवार को काम पर पालगंज (बिहार) गए थे। शाम के समय घर पर अरुण की पत्नी और उसकी सौतेली मां मौजूद थीं। इसी दौरान अरुण की सौतेली मां किसी काम से बाहर चली गई। जब वह शाम 5 बजे वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अरुण के पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। अरुण के पिता गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में बहू जमीन पर पड़ी हुई मिली, जबकि अरुण फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अरुण ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली है। ग्रामीणों ने उसे जीवित समझकर दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और बिस्तर पर रखा। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अरुण ने पहले अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या की। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
—————- झांसी में 32 साल छोटी गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए:रिटायर्ड रेलवेकर्मी 7 दिन से अंगों को जला रहा था; ऑटो में नीला बक्सा रखकर भागा झांसी में एक रिटायर्ड रेलवेकर्मी ने 32 साल छोटी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर बॉडी को कई टुकड़ों में काट डाला। सबूत मिटाने के लिए वह सात दिनों से रोजाना एक-एक अंग जला रहा था, ताकि उसकी बदबू घर तक ही समिति रहे। शनिवार देर रात 64 साल का आरोपी अधजले अंगों, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। उसने एक लोडर (ऑटो) में बक्से को लादा और अपनी दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *