भास्कर न्यूज | कुसमी नगर पंचायत कुसमी में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 2791 वोट हासिल कर बीजेपी प्रत्याशी संतोष कुमार साव को 2025 मतों के अंतर से हराया। संतोष कुमार साव को 766 वोट मिले, जबकि 34 मत नोटा को पड़े। कुल 3591 मतदाताओं ने मतदान किया। नगर पंचायत कुसमी में पहली बार पार्षद चुनाव में विजयी उम्मीदवारों में हीरा दिनेश साहू, जगमोहन गैडरे, देव कुमार साहू, टाकेश्वर प्रसाद साहू, रामशिला साहू, मंजू दीपक साहू, समीर साहू, स्वतंत्र कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, राधेश्याम साहू, नंदकिशोर साहू, राजकुमारी साहू, नागेंद्र साहू, श्रवण कुमार साहू और यामिनी साहू शामिल हैं।


