कुसमी SDM ने किया टमसार आवासीय स्कूल का निरीक्षण:छात्रों के साथ भोजन कर परखी व्यवस्था; कमियां मिलने पर दिए सख्त निर्देश

सीधी जिले के कुसमी स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल टमसार में गुरुवार शाम एसडीएम विकास कुमार आनंद ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर भोजन की गुणवत्ता जानी और स्कूल और छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। शिकायतों के बाद किया निरीक्षण लंबे समय से मिल रही शिकायतों, खासकर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह निरीक्षण किया गया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। कक्षाओं में छात्रों से किया संवाद निरीक्षण की शुरुआत कक्षाओं से हुई, जहां एसडीएम ने छात्रों से पढ़ाई और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि एकलव्य स्कूल आदिवासी बच्चों के भविष्य की नींव है और इसकी गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया इसके बाद एसडीएम सीधे छात्रावास की रसोई और भोजन कक्ष पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने सुनिश्चित किया कि भोजन पौष्टिक हो और समय पर वितरण किया जाए। उन्होंने इस संबंध में रसोई कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। छात्रावास की साफ-सफाई और सुविधाओं का निरीक्षण एसडीएम ने छात्रावास के कमरों, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। जहां भी कमियां पाई गईं, वहां कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और तुरंत सुधार के आदेश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोबारा शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान बीआरसी कुसमी अंगिरा द्विवेदी और हॉस्टल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि यह लगातार निरीक्षण पिछले शुक्रवार से किए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके और छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *