चंदनकियारी | कुसुमकियारी के नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने बुधवार को किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पंचायत भवन केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यहीं से पूरे पंचायत के विकास की रूपरेखा तैयार होगी। कुसुमकियारी पंचायत में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, इनमें आईटीआई कॉलेज, छात्रावास व पंचायत भवन शामिल है। संचालन बीडीओ अजय वर्मा ने की।


