कुसुम यादव ने कहा- जनसेवा ही सबसे बड़ा उद्देश्य:भाजपा की विचारधारा के अनुरूप समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए करेंगे काम

जयपुर में निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने कहा- जनसेवा ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। भाजपा की विचारधारा के अनुरूप समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगी। कुसुम यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, निवर्तमान पार्षदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।सुबह से उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कुसुम यादव ने विभिन्न मंदिरों में जाकर धोक लगाई। उन्होंने प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा- कुसुम यादव ने हमेशा संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करने और युवाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुसुम यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा- उनका स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे इसी जोश और समर्पण के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *