बालोद| कृषि विभाग के अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए किसानों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कृषक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के कार्यालय उप संचालक कृषि में 31 जुलाई तक निशुल्क प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


