भास्कर संवाददाता | रतलाम कृषि उपज मंडी में बने नए प्रांगण में शुक्रवार से लहुसन की नीलामी शुरू हो गई। यहां सबसे पहले बड़वासा कला के किसान शांतिलाल पाटीदार उपज लेकर पहुंचे। उनका व्यापारियों ने सम्मान कर नीलामी शुरू की। बता दें कि कृषि मंडी प्रांगण में पहले से प्याज की नीलामी हो रही है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर अब यहां लहसुन की नीलामी शुरू की गई। संघ अध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया कि सबसे पहले भूमि पर फूल माला और नारियल चढ़ाकर नीलामी कार्य शुरू किया। आगामी दिनों में मंडी प्रशासन के साथ अतिथियों को बुलाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान संघ के सुखदेव पाटीदार, कैलाश पालीवाल, दिनेश पाटीदार, नारायण कलूखेड़ा, करनसिंह आंजना, व्यापारी नीलेश बाफना, रितेश बाफना, प्रकाश जाधव, रितेश पाटीदार, पंकज अग्रवाल, अमित जैन, गोपाल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।


