कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं का जालोर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:नए भवन में शिफ्ट करने की मांग; अधिकारी बोले- शीघ्र करेंगे मांग पूरी

जालोर कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार को कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने करीब 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने केशवना में बनाए गए नए भवन में कॉलेज शिफ्ट करने की मांग की। मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्रा ने बताया- कृषि महाविद्यालय भवन के अभाव में जालोर के वीर-वीरमदेव महाविद्यालय की बिल्डिंग में संचालित हो रही है। लेक्चर के सभी पद खाली होने के कारण कॉलेज में छात्रों को बैठने के अलावा और कोई सुविधा नही मिल रही हैं। जिससे छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और बताया कि केशवना में कृषि महाविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। जिससे कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने, खाली पड़े लेक्चर के पद भरने और छात्रों को मिली फैकल्टी को आवंटन करने की मांग की। उन्होंने तुरंत ऑर्डर निकालने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात की। जिस पर अधिकारियों ने समझाइश कर जल्द समाधान का आश्वासन देकर प्रदर्शन को बंद कराया। जिसके बाद सभी छात्र-छात्राए कॉलेज के लिए लौट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *