कृषि मंत्री ने किया ट्रोमा-इमरजेंसी यूनिट का लोकार्पण:बोले- मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा, आईपीडी टॉवर निर्माण के बाद 500 बेड का होगा अस्पताल

दौसा जिला अस्पताल को ट्रोमा सेंटर और इमरजेंसी यूनिट की सौगात मिल गई है। बुधवार को कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने 7 करोड़ रुपए की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजकल लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और जिला मुख्यालय पास से दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे, जयपुर-आगरा और मनोहरपुर-कौथून नेशनल हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कें गुजरती हैं। ऐसे में हादसों में घायल होने वालों और अन्य मरीजों को इमरजेंसी यूनिट में त्वरित इलाज मिल सकेगा। कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री मीणा और विधायक दीनदयाल बैरवा ने नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएमओ डॉ. आरके मीणा, सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा, डिप्टी कंट्रोलन डौ. चैनसिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला महामंत्री विपिन जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र पीलोडी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, सुरेश घोषी, सिकंदर वधावन, धुंधीराम मीणा, रितेश पारीक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय भंडाना समेत भाजपा कार्यकर्ता और अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *