कृषि मंत्री ने नाराजगी की अटकलों पर विराम लगाया:बोले- CM ने प्रभात की ताजपोशी उनके प्रस्ताव पर की; OBC कमीशन का चेयरमैन बनाया

हिमाचल के एग्रीकल्चर मिनिस्टर चंद्र कुमार ने सोशल मीडिया में चल रही नाराजगी की खबरों पर विराम लगाया है। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में चंद्र कुमार ने बताया- प्रभात चंद चौधरी को उनके प्रस्ताव पर राज्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कमीशन का चेयरमैन लगाया गया है। चंद्र कुमार ने बताया- प्रभात चंद के अलावा उन्होंने एक रिटायर जज और एक रिटायर IAS का नाम OBC कमीशन चेयरमैन के लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू को दिया था। इसके बाद सीएम ने प्रभात चंद की ताजपोशी की है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए खुद सीएम से मिलकर आभार जताया है। कुछ लोग सुक्खू कैंप से जोड़कर देख रहे प्रभात की नियुक्ति इसके उलट, सोशल मीडिया में प्रभात चंद की इस नियुक्ति को कुछ लोग सुक्खू कैंप से जोड़कर देख रहे है और इसे चंद्र कुमार व उनके बेटे एवं दो बार के विधायक नीरज भारती के राजनीतिक करियर के लिए खतरा मान रहे है। चर्चा है कि प्रभात चंद की नियुक्ति से नीरज भारती कांग्रेस छोड़ सकते हैं। कृषि मंत्री ने इन सब अटकलों को गलत बताया। वहीं नीरज भारती ने भी सोशल मीडिया पर प्रभात चंद की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। ज्वाली से विधायक हैं चंद्र कुमार प्रभात चंद चौधरी कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। वह HAS अधिकारी रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद से वह राजनीति में सक्रिय है। ज्वाली विधानसभा से वर्तमान में चंद्र कुमार विधायक हैं। इससे पहले उनके बेटे नीरज भारती दो बार यहां से विधायक रह चुके हैं। उम्र अधिक होने से माना जा रहा है कि अगला चुनाव अब दोबारा नीरज भारती लड़ेंगे। मगर प्रभात चंद को भी टिकट का दावेदार माना जा रहा है। मंत्री ने चर्चाओं को आधारहीन बताया इस बीच सीएम सुक्खू ने बीते बुधवार को ही प्रभात चंद चौधरी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया में एक चर्चा यह है कि सीएम सुक्खू ने यह नियुक्ति वीरभद्र सिंह के करीबी नीरज भारती को निपटाने के लिए की है। मगर चंद्र कुमार ने इन चर्चाओं को आधारहीन बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *