केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान:दिवाली से पहले ₹6,908 का बोनस मिलेगा; जानें आप एलिजिबल हैं या नहीं

केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्रुप C और नॉन गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर ‘एड-हॉक बोनस’ दिया जाएगा। इस बोनस की राशि 6,908 रुपए तय की गई है। कौन से कर्मचारियों को बोनस का फायदा मिलेगा? बोनस का कैलकुलेशन कैसे होगा? बोनस का कैलकुलेशन 7,000 रुपए की मैक्सिमम मंथली सैलरी के आधार पर होगा। उदाहरण के लिए, 30 दिन का बोनस इस तरह निकाला जाएगा … 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपए (राउंड ऑफ 6,908 रुपए)। बोनस से जुड़ी कुछ खास बातें – यह बोनस सिर्फ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक नौकरी में हैं। वहीं इस तारिख से पहले जिन कर्मचारियों ने रिटायरमेंट लिया, इस्तीफा दिया और जिनका निधन हो गया है, वे भी कम से कम 6 महीने की नियमित सेवा पूरी करने के लिए बोनस के हकदार होंगे। अगर कोई कर्मचारी किसी दूसरी संस्था में डेप्युटेशन पर है, तो बोनस उस संस्था से मिलेगा जहां वे काम कर रहे हैं। बोनस की राशि हमेशा रुपए में राउंड ऑफ की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… रेलवे कर्मचारियों को ₹1866 करोड़ दिवाली बोनस: बिहार में ख्तियारपुर-राजगिर-तिलैया रेलवे लाइन डबल होगी, 4 लेन को भी मंजूरी; कैबिनेट मीटिंग में फैसला केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। आज यानी 24 सितंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई। इसके लिए 1,866 करोड़ रुपए का बजट दिया गया, जिसका फायदा 10.91 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *