केंद्रीय बजट में विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक कदम

गढ़वा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक मंजुल शुक्ल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा और रोजगार के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए एक व्यापक योजना का प्रस्ताव किया है। बजट में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही गई है, जिसमें तीन नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान और तीन आयुर्वेद कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास बनाई जाएंगी, जिससे छात्रों को शिक्षा और उद्योग दोनों से जुड़ी बेहतर संभावनाएं मिल सकेंगी। विद्यार्थियों के लिए नए बालिका छात्रावासों की स्थापना और टेलिस्कोप जैसी उच्च तकनीकी सुविधाओं का निर्माण व नए एम्स की स्थापना भी एक सकारात्मक कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *