केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत 27 को श्रीगंगानगर आएंगे:स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 27 नवम्बर को एक दिवसीय श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। शेखावत 26 नवंबर को सराय रोहिल्ला रेल से रवाना होकर 27 नवम्बर को सुबह 7:25 बजे सर्किट हाउस, गंगानगर पहुंचेंगे। सुबह 8:45 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 9 बजे सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के आवास चक 5 एलएनपी पहुंचेंगे। 10:30 बजे 5 एलएनपी से रवाना होकर 11 बजे गांव डूंगरसिंहपुरा पहुंचेंगे। जहां डूंगरसिंहपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे डूंगरसिंहपुरा से रवाना होकर 2:15 बजे तपोवन आश्रम जवाहरनगर जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 3 बजे गंगानगर में बीजेपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे रिद्धी-सिद्धी एनक्लेव पहुंचेंगे। इसके पश्चात गोल बाजार तथा शाम 7:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *