केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संगम में लगाई डुबकी:शंख बजाया, एक्टर राजकुमार राव महाकुंभ पहुंचे; आज पर बढ़ेगी भीड़

महाकुंभ में शुक्रवार को 26वें दिन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद मंत्री ने शंख बजाया। इस दौरान उन्होंने कहा- आज मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उनके साथ मौजूद रहे। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा भी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। फिर संगम में डुबकी लगाई। वहीं, अभिनेता संजय मिश्रा भी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा- यहां बहुत भीड़ है। मैं यहां 2-3 दिन रुकूंगा। शनिवार और रविवार को महाकुंभ में भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 19 दिन और चलेगा। 2 तस्वीरें देखिए- महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए–

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *