विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह हुई भस्म आरती के दौरान दर्शन करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती के पश्चात गर्भगृह की देहरी से सपत्नीक भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन कार्य पं. महेश पुजारी और पं. अर्पित पुजारी ने सम्पन्न कराया। पूजन के पश्चात केंद्रीय मंत्री जोशी का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे ने भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।


