केंद्रीय मंत्री बोले 1 साल में 2 करोड़ टूरिस्ट आए:भारत में 294 करोड़ पर्यटन ट्रिप्स हुई, देश में 11 वर्षों में हुआ बेहतरीन काम

देश के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश और देश के टूरिज्म को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार बनने के बाद से पर्यटन को लेकर सरकार का विशेष फोकस है। इसी का नतीजा है कि पिछले 1 वर्ष में भारत में 2 करोड़ विदेशी सैलानी आए। यदि ट्रिप में कैलकुलेट करें तो 294 करोड़ पर्यटन ट्रिप्स भारत में हुई है। जो दुनिया के किसी भी देश में अकल्पनीय है। उन्होंने बताया कि देश में पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। यह अन्य किसी देश के मुकाबले सबसे अधिक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में मोदी सरकार बनने के बार टूरिज्म सेक्टर में जो काम हुआ उसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवागमन के साधन सुलभ हो इसके लिए देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। देश में कई हाईवे, सड़के और इंफ्रास्ट्रक्चर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेवलप किए गए हैं। जिसकी वजह से टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ी है। आने वाले समय में एविएशन के क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिलेगी। पर्यटकों के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत दस हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया। जिससे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में सुविधा बढ़ी। इन सारी अनुकूलताओं के चलते भारत को देखने का नजरिया बदला। वहीं भारत के डोमेस्टिक ट्रैवलर के पास पैसा आने से धार्मिक पर्यटन से लेकर अन्य पर्यटन बढ़ा है। वहीं शेखावत ने जोधपुर के एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लोकापन को लेकर भी जानकारी दी कहा कि जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं एलिवेटेड रोड को लेकर कहा कि इसके टेंडर हो गए हैं। जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *