केंद्रीय मंत्री बोले-2036 ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है भारत:टीकमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पहुंचे, कहा-खिलाड़ी कर रहे हैं तैयारी

टीकमगढ़ में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत भारत 2036 तक ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। अटल जी के जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और पौधारोपण भी किया गया। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार तेज गति से कार्य जारी रहा, तो भारत 2036 तक ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि आज 10 और 12 साल के बच्चे खेलों में आगे बढ़कर ओलिंपिक में देश का नाम रोशन करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प हर भारतीय को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पीएम के वर्चुअल संबोधन को सुना सांसद खेल महोत्सव के समापन पर प्रधानमंत्री ने देशभर के सांसदों और युवा खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नई दिशा में आगे बढ़ने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण देने की बात कही। इस सांसद खेल स्पर्धा ने ग्रामीण और शहरी युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जहां से वे आगे बढ़कर देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। जिलाध्यक्ष बोलीं-केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति को मिल रहा भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले के सभी 808 बूथों पर अटल जी की जयंती का कार्यक्रम ‘अटल स्मृति पर्व’ के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, ब्रजकिशोर तिवारी, जीतू सेन, प्रफुल्ल द्विवेदी, नरेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, अनीश खान, आनंद कुशवाहा, रिषी यादव, सुशीला राजपूत, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे सहित कई विद्यार्थी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *