केंद्रीय मंत्री शिवराज फोटो खिंचाने के दौरान असहज हुए:नर्स ने पकड़ा हाथ; मुरैना में निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को संजीवनी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए मुरैना पहुंचे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ फीता काटकर हॉस्पिटल ​​​​​​का शुभारंभ किया। इस दौरान मेडिकल स्टाफ के साथ फोटो खिंचाने के दौरान वह असहज हो गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, फोटो खिंचाने के दौरान एक नर्स ने उनका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी से बारी-बारी से फोटो खिंचवाने के लिए कहा। फोटो खिंचवाने के दौरान नर्स ने पकड़ा हाथ संजीवनी हॉस्पिटल के फीमेल नर्सिंग स्टाफ शिवराज सिंह के साथ फोटो खिंचवाना चाह रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ मेल नर्सिंग स्टाफ भी पहले फोटो खिंचवाना चाह रहा था। इसी कोशिश में एक फीमेल नर्स ने शिवराज सिंह चौहान का हाथ पकड़ लिया। यह देखकर शिवराज सिंह चौहान असहज हो गए। उन्होंने दोनों हाथ जोड़ने की मुद्रा बनाई और नाराजगी व्यक्त करते हुए पीछे मुड़कर मेल नर्सिंग स्टाफ को बाद में फोटो खिंचवाने की दरखास्त की। उन्होंने कहा कि पहले महिला नर्सिंग स्टाफ फोटो खिंचवा ले उसके बाद आप लोग भी फोटो खिंचवा लें। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुरैना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मुरैना आए। पिछली बार जब आए थे तब वह मुख्यमंत्री थे। मुरैना आने पर उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुरैना में शिवराज का जगह-जगह स्वागत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत बानमोर से ही शुरू हो गया था। उनके स्वागत में मुरैना का अलावा बानमोर से लेकर संजीवनी हॉस्पिटल तक हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत में सुबह से खड़े रहे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। शिवराज सिंह चौहान के काफिले में लगभग एक सैकड़ा गाड़ियां शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *