केंद्रीय मंत्री PSO से जुड़े मामले में मारपीट का केस:भोजन परोसने को लेकर विवाद, लोकेश सिंदाया-ग्रामीणों के बीच झगड़े का वीडियो आया सामने

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) लोकेश सिंदाया से जुड़े एक विवाद में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घटना झाबुआ के ग्राम तारखेड़ी में 30 नवंबर को एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इस विवाद से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। केंद्रीय मंत्री के PSO का धमकाते वीडियो आया सामने वीडियो में PSO लोकेश सिंदाया को कथित तौर पर धमकाते हुए देखा जा सकता है। सिंदाया उस समय ड्यूटी पर नहीं थे। वे एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। विवाद भोजन परोसने को लेकर शुरू हुआ और जल्द ही मारपीट में बदल गया। वीडियो में सिंदाया कहते सुने जा रहे हैं, “बताना मत मुझको… दम है बताओ मुझको।” जब ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, तो उन्होंने कहा, “मैं बता रहा हूं न कौन बोल रहा। पिछले 15 साल की नौकरी हो गई पुलिस में…” पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज रायपुरिया टीआई आर सी बरडे ने बताया कि फरियादी वेद पटेल (17), निवासी भिडोता खुर्द की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 299/2025 दर्ज किया गया है। वेद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता गोकुल पटेल के साथ अपनी बुआ अनुसुया के बेटे निरंजन पटेल की बारात में ग्राम तारखेड़ी आए थे। खाना परोसने की बात को लेकर हुई बहस वेद के अनुसार, रात्रि करीब 09:30 बजे गणेश पटेल और कुनेश मंगरोलिया से खाना परोसने की बात को लेकर बहस हो गई। जब वेद ने इसका विरोध किया, तो गणेश ने हाथ में लिए पत्थर से उन पर हमला कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद 112 पर फोन किया गया और वेद को इलाज के लिए रायपुरिया अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने पोस्ट किया घटना का वीडियो वेद की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने गणेश पिता आनंदीलाल पटेल और कुनेश पिता महेश मंगरोलिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जिन दो लोगों (गणेश और कुनेश) पर प्रकरण दर्ज हुआ है, उन्हें मंगलवार को झकनावदा पुलिस चौकी पर बयान के लिए बुलाया गया था। उन्हें वहीं पता चला कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसके बाद ग्रामीणों ने इस पूरे विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *