रांची | युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति की बैठक शनिवार को दोपहर 12 बजे श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर भुतहा तालाब के प्रांगण में हुई। सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति का नाम सर्वसम्मति से बदलकर केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लगातार नौवीं बार नंदकिशोर सिंह चंदेल को केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची का अध्यक्ष चुना गया। मार्गदर्शक राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, नेतृत्वकर्ता शंकर दुबे, मुख्य संरक्षक विनय सरावगी, मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, उज्वल सिन्हा, कुमार राजा व सोमवित माजी को बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी बनाए गए।


