केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले:खरसिया-परमलकसा रेल लाइन बनेगी राज्य की नई धमनी, 21 नए स्टेशन भी बनेंगे

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्य के सभी सांसदों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सांसदों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के साथ उनसे सुझाव भी मांगे। वैष्णव ने कहा कि खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है। इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा तक रेल नेटवर्क की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट अब 22 गुना बढ़कर 6900 करोड़ से ज्यादा हो गया है। राज्य में 21 नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे। बायपास पद्धति अपना रहा रेलवे वैष्णव ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे अब बायपास पद्धति अपना रहा है। इसके तहत मालगाड़ी को शहर के बाहर से निकालने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं यात्री गाड़ियों को शहर के अंदर एंट्री दी जाएगी। इसके कारण 2 करोड़ मानव दिवस रोजगार उत्पन्न होगा। 48 बड़े ब्रिज बनेंगे, 22 करोड़ लीटर डीजल बचेगा रेलमंत्री ने बताया कि परियोजना से छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिले जुड़ेंगे। इसके तहत 21 स्टेशन बनेंगे, 48 बड़े ब्रिज, 349 माइनर ब्रिज, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडर पास का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट में 278 किलोमीटर रूट में 615 किलोमीटर लंबी पटरियां बिछाई जाएंगी। इसके निर्माण के बाद 8 से ज्यादा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस रेल नेटवर्क के निर्माण से करीब 22 करोड़ लीटर डीजल बचेगा और रेलवे को लगभग 2500 करोड़ रुपए के डीजल की बचत होगी। कुल 47 हजार करोड़ से अधिक का निवेश छत्तीसगढ़ में रेलवे का कुल निवेश 47 हजार करोड़ से अधिक है। इसके तहत 32 स्टेशनों का पुनर्निर्माण हो रहा है और इन्हें पूरी तरह नया बनाया जा रहा है। इनमें से कई स्टेशनों के विकास का कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि दल्लीराजहरा से रावघाट नई लाइन पूरी होने वाली है। अब इसके आगे रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। सांसदों ने रखी अपने-अपने क्षेत्र की मांग भानुप्रतापपुर को मेनलाइन से जोड़ा जाए: बृजमोहन रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर-भानप्रतापपुर रेलवे लाइन को मेन लाइन से जोड़ना चाहिए। इसके साथ ही बस्तर सरगुजा में भी रेलवे लाइन बिछानी चाहिए। राज्य 30 प्रतिशत रेल लाइन से जुड़ चुका है। अगर बस्तर और सरगुजा भी जुड़ जाएगा, तो काफी बेहतर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *