केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 जयपुर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को केकड़ी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलिट) का दौरा किया। स्कूल प्रिंसिपल राघवेंद्र लालसंतानियाँ ने सुबह 7:30 बजे छात्रों को रवाना किया। संस्थान के कार्यकारी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी का है। उन्होंने वैश्विक शिक्षा प्रणाली की तुलना में भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. गुप्ता ने ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम के कॉपीराइट को सुरक्षित किया जा सकता है। दूसरे सत्र में छात्रों को भविष्य की तकनीकी के बारे में बताया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स लैब में ट्यूटर हनुमान ने वोल्टेज और करंट का प्रैक्टिकल डेमो दिया। व्याख्याता अंकिता शर्मा ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और सेंसर तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षक रघुवीर प्रसाद, नवरतन सोनी, अंजना बुडानिया, ज्योति सिंह, पूनम कुलदीप और विजय पांचाल मौजूद रहे। सभी छात्रों ने पूरे दौरे के दौरान अनुशासन बनाए रखा।


