केंद्रीय विद्यालय के मनीष का जम्बूरी के लिए चयन:भोपाल संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व; 28 जनवरी से तमिलनाडु के त्रिची में होगा आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना के स्काउट और कक्षा 11वीं के छात्र मनीष खंगार का भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली जम्बूरी के लिए चयन हुआ है। यह जम्बूरी तमिलनाडु राज्य के त्रिची में होने जा रही है। स्कूल के स्काउट मास्टर यूनिट प्रभारी ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि भोपाल संभाग के 68 केंद्रीय विद्यालय के बच्चों में से कुल 8 स्काउट का चयन जम्बूरी के लिए हुआ है। इन्ही 8 स्काउट्स में मनीष खंगार का चयन भी हुआ है। यह जम्बूरी 28 जनवरी से 3 फरवरी तक तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित होगी। इससे पहले प्री-जम्बूरी तमिलनाडु में ही 24 से 26 जनवरी तक होगी। भोपाल संभाग में बच्चों के कलेक्शन सेंटर पर सभी को 18 जनवरी को रिपोर्ट करना है, जम्बूरी के बाद 6 फरवरी को वापस गुना आना है। स्काउट मास्टर ने बताया कि पिछले वर्षों में भी केंद्रीय विद्यालय गुना से स्काउट्स का चयन जम्बूरी के लिए और आउटस्टैंडिंग स्काउट्स अवॉर्ड के लिए हुआ है। स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर गुना का नाम रौशन कर रहे हैं। प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया, यूनिट प्रभारी एवं स्काउट मास्टर ऋषिकेश भार्गव, स्काउट मास्टर राजेंद्र चौरसिया, स्काउट मास्टर राजेश प्रजापति, स्काउट मास्टर मनीष कुमार यादव ने मनीष को इस उपलब्धि पर बधाई और जम्बूरी के लिए शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *