केंद्रीय विद्यालय-1 भोपाल में मनाया गया 62वां स्थापना दिवस:पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 भोपाल में 62वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40 पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय भोपाल संभाग के उपायुक्त डॉ. सेंदिल कुमार ने विद्यालय के उद्देश्यों और गौरवशाली उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम करती हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मालती सेंदिल कुमार ने केंद्रीय विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर “Honour the past – while creating the future” विषयवस्तु के तहत विद्यालय के पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि, भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। वहीं, सन् 1972 बैच के पूर्व विद्यार्थी और मशहूर उद्योगपति एवं साहित्यकार सुधीर महतो ने भी विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी राजगुरु और डॉ. ऋचा मिश्रा ने किया। यह आयोजन केंद्रीय विद्यालय के स्वर्णिम अतीत को याद करने और भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देने वाला रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *