केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने वार्षिक कुलपति पुरस्कारों की घोषणा की:7 शिक्षकों को मिलेगा शिक्षाश्री पुरस्कार, प्रो.रामकुमार शर्मा को शिक्षा विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने वार्षिक कुलपति पुरस्कारों की घोषणा की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रावुरी गायत्री मुरली कृष्ण ने बताया कि यह पुरस्कार योजना 2022 में कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेड़ी की परिकल्पना से शुरू की गई थी। इस वर्ष शिक्षाश्री पुरस्कार से सात प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण से कालरूपा और तपन कुमार, रणवीर परिसर जम्मू से प्रमोद कुमार शुक्ला, राजीव गांधी शृंगेरी से डॉ. रवीश के जयपुर परिसर से डॉ. डंबरूधर पति, गंगनाथ झा परिसर से डॉ. मनीष जुगरान और मुख्यालय से डॉ. अमृता कौर शामिल हैं। यह पुरस्कार योजना विश्वविद्यालय के मुख्यालय, समस्त परिसरों एवं आदर्श महाविद्यालयों में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के अथक परिश्रम को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इस वर्ष के सर्वोच्च सम्मान शिक्षा विभूषण पुरस्कार से प्रो. रामकुमार शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. संतोष कुमार जोशी, संस्कृत अकादेमी हैदराबाद, प्रो पवन कुमार, परीक्षा नियंत्रक, मुख्यालय डॉ. सुधाकर मिश्र, सीताराम वैदिक आदर्श महाविद्यालय, कलकत्ता, डॉ. पुरुषोत्तम, वेदव्यास परिसर को सम्मानित किया जायेगा। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 50000 पचास हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। शिक्षा भूषण पुरस्कार से प्रो विष्णुकांत पाण्डेय, जयपुर परिसर प्रो धनीन्द्र झा लखनऊ परिसर, प्रो गौरप्रिया दास सदाशिव परिसर, प्रो सुबोध शर्मा भोपाल परिसर, डॉ. वेंकटेश ताताचार्य, शृंगेरी परिसर प्रो मधुकेश्वर भट्ट, निदेशक, केंद्रीय योजना, मुख्यालय को सम्मानित किया जायेगा । इन्हें पुरस्कार स्वरूप 60000 साठ हजार रूपये प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा। शिक्षा विभूषण पुरस्कार से प्रो रामकुमार शर्मा, जयपुर परिसर, प्रो मणि द्रविड़ शास्त्री, मद्रास संस्कृत कॉलेज, प्रो के ई मधुसूदन, गुरुवायूर परिसर को सम्मानित किया जायेगा। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 1लाख रूपये प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा। गैर शैक्षणिक संवर्ग में शिक्षा योगी पुरस्कार से आकाश बाबू जैन, शृंगेरी परिसर को सम्मानित किया जायेगा। कर्मयोग श्री पुरुस्कार से – शालु कुमारी, यु.डी.सी, गंगानाथ झा परिसर अनिल कुमार, एम.टी.एस, वेदव्यास परिसर मनोज पहारी, एम.टी.एस, मुख्यालय संजय मलिक, सिस्टम एनालिस्ट, मुख्यालय वृंदावन, एम.टी.एस, मुख्यालय सुबीर बनर्जी एम.टी.एस सीताराम वैदिक आदर्श महाविद्यालय, श्रीवी गणपति सुब्रह्मण्य यु.डी.सी मद्रास संस्कृत कॉलेज, देवेंद्र सिंह, सहायक मुख्यालय को 11 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। कर्मयोग भूषण पुरस्कार से गिरधर गोपाल पोपली, अनुभाग अधिकारी, जयपुर परिसर रामनिवास, सहायक, मुख्यालय विजय कुमार मिश्र, सहायक, गंगनाथ झा परिसर सोनराज पाटीदार, अनुभाग अधिकारी, मुख्यालय को 21 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। कर्मयोग विभूषण पुरस्कार से रामजीलाल मीना, सहायक निदेशक, मुख्यालय को सम्मानित किया जायेगा। इन्हे 31 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *