केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया:महिला दिवस सिर्फ महिलाओं का ना होकर पूरे समाज का हो : राशि डोगरा

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभागार में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर उत्तर की डीसीपी राशि डोगरा मुख्य वक्ता रहीं। राशि डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारी के रूप में काम करते समय पुरुष-महिला का भेद नहीं होता। उन्होंने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में राजकोप सिटिजन एप के बारे में भी जानकारी दी गई। उड़ीसा के संबलपुर में जन्मीं राशि डोगरा ने पुणे से एमबीए की पढ़ाई की। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में दो साल काम करने के बाद 2012 में वे आईपीएस बनीं। राजस्थान में विभिन्न जिलों में सेवा देते हुए उन्होंने यहां की संस्कृति को करीब से जाना और महिलाओं के लिए नए प्रयास किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.कृष्ण शर्मा ने की। डॉ. रेखा पांडे ने स्वागत भाषण और डॉ. रानी दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सभी छात्रों ने राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार जाखड़ और कई स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *