केंद्र की योजनाओं को अपनी बताकर चुनाव जीतना चाहती है आप सरकार: भाजपा

लुधियाना| पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आप सरकार झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को गुमराह कर रही है। बुधवार को दुगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सरीन ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट 2018 में केंद्र की उड़ान स्कीम के तहत स्वीकृत हुआ, सिंधवा कनाल और लाडोवाल बाईपास पर बन रहे पुल भी केंद्र की ही योजनाओं का हिस्सा हैं। लुधियाना में खुल रहा ईएसआई मेडिकल कॉलेज भी केंद्र की स्कीम से ही स्वीकृत हुआ है। सरीन ने कहा कि आप सरकार तीन साल में पंजाब को बर्बादी की कगार पर ले आई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान, नवल जैन, यशपाल जनोत्रा, डॉ. निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा, डॉ. सतीश कुमार, राजन पांधे और परवीन शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *