केंद्र की योजना में बैंकों से बीस लाख रु. तक का कोलेटरल फ्री लोन मिलेगा

जयपुर | वाणिज्य मंत्रालय के नेशनल बोर्ड ऑफ ट्रेड की सदस्य डॉ. स्मिता शाह ने अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) के पदाधिकारियों तथा उद्यमियों के साथ बैठक में कारोबारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि बोर्ड ऑफ ट्रेड के प्लेटफार्म पर हर सोमवार दोपहर तीन बजे से चार बजे के तक ऑनलाइन संवाद होता है। इसमें नौ विभागों के अधिकारी समस्याओं का व्यवहारिक समाधान करते हैं। वहीं केंद्र सरकार की योजना के तहत बैंकों से बीस लाख रुपए तक की उधार कोलेटरल होगी। बैठक में आरतिया के पदाधिकारी कमल कंदोई, आशीष सर्राफ, जसवंत मील, अजय गुप्ता समेत कारोबारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों और ऑनलाइन ट्रेड से खुदरा दुकानदारों के सामने संकट पर चिंता व्यक्त की गई। सरकारी खरीद में चाइनीज माल की आपूर्ति के बारे में बताया और कहा कि सरकारी खरीद में उन्हीं वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो, जिनका उत्पादन भारत में हुआ होता है। बिग फोर कंसल्टेंसी कंपनियों को भारत में तकनीकी सलाहकार बनाने का मुद्दा भी उठाया। आरतिया ने सुझाव दिया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी व्यापारियों को ईमेल से पहुंचानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *