केंद्र से पंजाब को विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग:सुनील जाखड़

लुधियाना| पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग उठाई है। उन्होंने डीएमसी अस्पताल में फिरोजपुर में पाक हमले में घायल पीड़ितों से मुलाकात की और पंजाब की सीमावर्ती स्थिति के कारण आर्थिक चुनौतियों का हवाला देते हुए केंद्र से विशेष नीतिगत सहायता की जरूरत पर जोर दिया। जाखड़ ने बताया कि शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल, मुख्यमंत्री मान और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने पंजाब की आर्थिक स्थिति और सीमावर्ती समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में व्यापार की सीमाएं, सुरक्षा जोखिम और उद्योगों की चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की वकालत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के किसान, उद्योग और सीमावर्ती समुदाय लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जाखड़ ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से एकजुट होकर केंद्र से इस विशेष पैकेज की मांग करने का आह्वान भी किया। जाखड़ ने भारतीय सेना की भी प्रशंसा की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, सरदार परमिंदर सिंह बराड़, उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, डॉ. सुभाष शर्मा, खजांची गुरदेव शर्मा देबी, जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, मनीष चोपड़ा, सुमन वर्मा, नवल जैन, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, विपन विनायक, अमित शर्मा, अशोक राणा, संदीप वधवा सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *