जालंधर| कन्या महाविद्यालय कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जिला सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में विजयी स्थान प्राप्त किया। कमलप्रीत कौर, अमानतदीप कौर, जसनीत कौर, प्रांजल, भूपिंदर कौर, सोनल शर्मा, मनवीर कौर, समृति, दिव्यांशी, सिमरनजीत कौर और पायल रानी- टीम की खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी संस्था को गौरवान्वित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्राचार्या ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. दविंदर, अमनदीप और कोच फिलिप चौहान के प्रयासों की भी सराहना की।


