जालंधर | केएमवी में एनसीसी व एनएसएस, रैड रिबन क्लब की ओर से योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस वॉलंटियर्स ने विद्यालय के विभिन्न विभागों एवं स्पोर्ट्स की छात्राओं के साथ योग किया। इसके साथ ही उन्होंने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हुए योग जीवन शैली को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं सहायक स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने प्रतिवर्ष बिना किसी बाधा के ऐसे सफल आयोजनों की सराहना की।


