केक काटकर मनाया यीशु का जन्मोत्सव, क्रिसमस के गीत गाए

भास्कर संवाददाता | रायसेन मंगलवार रात 12 रायसेन शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। क्रिसमस की तैयारी को लेकर चर्च में सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई थी। समाज के लोगों की आवाजाही बनी रही। इस अवसर पर चर्च के परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया और यीशु की जन्म स्थली गोशाला बनाकर आकर्षक झांकी सजाई गई थी। फादर अभिलाष ने बताया कि मंगलवार की रात 12 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना हुई और इसके बाद धर्मावलंबियों द्वारा केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने क्रिसमस के गीत गाए। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च परिसर में समाजजनों द्वारा खुशी में नृत्य भी किया। फादर ने बताया कि बुधवार की सुबह चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर से लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर बसे इसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। इस तरह से गुरुवार को भी क्रिसमस को लेकर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *