केजरीवाल की कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-बड़ी घोषणा करूंगा:44 दिन में 5 योजनाओं का ऐलान कर चुके, इनमें महिलाओं-बुजुर्गों के लिए स्कीम

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने अपने X अकाउंट पर कहा कि आज दिल्ली की जनता के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। केजरीवाल पिछले 44 दिन में 5 घोषणाएं कर चुके हैं। इनमें महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए से लेकर आटोवालों और पुजारी ग्रंथियों के लिए योजनाएं शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ये ऐलान कर चुके ————————————————— अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *