भास्कर न्यूज | अमृतसर केटी कला म्यूजियम अमृतसर में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए ‘ऑन द स्पॉट पेंटिंग कॉम्पिटिशन’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मीरी पीरी एकेडमी और भगत पूरन सिंह स्कूल ऑफ डेफ एंड डंब के स्पेशल स्टूडेंट्स की भागीदारी भी रही। स्टूडेंट्स को कक्षाओं के अनुसार 6 ग्रुप्स में बांटा गया था। यह आयोजन केटी कला के फाउंडर ट्रस्टी रह चुके डॉ. बलदेव गंभीर को समर्पित था। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार पेंटिंग बनाने की खुली छूट दी गई, जिससे अनेक आकर्षक कलाकृतियां सामने आईं । जूरी सदस्य निशा महाजन, कृष्णा वेणी, स्माइली अरोड़ा चौधरी और बृजेश जॉली ने विजेताओं का चयन किया। मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल के प्रिं. विकास पराशर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।


