केटी कला म्यूजियम में समूह कला प्रदर्शनी

अमृतसर| केटी कला म्यूजियम में पंचरंग आर्ट ग्रुप की चार दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका उद्घाटन अजन्ता पब्लिक स्कूल, ढाब खटीकां की प्राचार्या प्रोमिला कपूर ने किया। उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांत चावला, कौसा ट्रस्ट के सचिव राजेश रैना और वरिष्ठ कलाकार कुलवंत सिंह गिल मौजूद रहे। प्रदर्शनी में कुलवंत गिल, माला चावला, धर्मिंदर शर्मा, डॉ. ललित गोपाल पराशर, नरिंदर सिंह, सुखपाल सिंह, डॉ. प्रियंका शर्मा, कुलदीप सिंह, वंशिका लूथरा, गुरशरण कौर, टीना शर्मा, भारती मल्होत्रा, अतुल मट्टू, अमन गिल, कंचन अरोड़ा, सिमर कपूर सहित 50 से अधिक वरिष्ठ और नवोदित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी 31 मई तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। मुख्य अतिथि ने पंचरंग ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। प्रो. लक्ष्मी कांत चावला ने कलाकारों के उत्थान के लिए केटी कला म्यूज़ियम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उद्घाटन समारोह में लगभग सभी कलाकार मौजूद रहे। इससे माहौल रचनात्मक और जीवंत हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *