केतार| प्रखंड मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग से प्राप्त प्रखंड के 287 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कराया गया। साईकिल वितरण कार शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 287 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार कि शिकायतें हमेशा मिल रही है, प्रखंड व अंचल कर्मी आमजनों से काम के एवज में मोटी रकम की उगाही कर रहे हैं। विधायक ने कहा की प्रखंड कर्मी अपने आचरण में सुधार लाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सरकार की मदद करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय में जो भी बिचौलिया व दलाल मिले झामुमो कार्यकर्ता उसका हाथ पैर तोड़ दें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार गरीबों के हित के लिए कई कार्यक्रम चला रही है, जिसका लाभ आमजनों को मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, उप प्रमुख शंभू सिंह, लालेश्वर राम, इम्तियाज अंसारी, संजय वर्मा, दीपक वर्मा, मदन पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


